{"_id":"5a4fb4de4f1c1b1f168b7103","slug":"51515173086-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से कृषि विभाग कार्यालय में मची अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से कृषि विभाग कार्यालय में मची अफरातफरी
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर। कृषि विभाग के कार्यालय में उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया, जब दीवार के साथ लगते बिजली के खंभे में आग लग गई। बिजली का यह खंभा कृषि विभाग के कार्यालय के साथ सटा है। बिजली के तार पूरी तरह से जल गए और बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
शुक्रवार दोपहर बाद कार्यालय के बाहर दीवार पर बिजली के तार में आग लग गई और चारों तरफ धुआं ही धुआं उठने लगा। कार्यालय के सभी कर्मचारी और आसपास लगते कार्यालयों के कर्मचारी की बाहर निकल गए। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। एक्सईएन ओमप्रकाश चंदेल ने बताया कि शॉट सर्किट के कारण बिजली के तार में आग लग गई थी। बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।