फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   श्रीनयना देवी में पार्किंग के श्रद्धालुओं से वसूले जा रहे मनमर्जी दाम

श्रीनयना देवी में पार्किंग के श्रद्धालुओं से वसूले जा रहे मनमर्जी दाम

Sun, 07 Apr 2019 11:48 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
श्रीनयना देवी में पार्किंग के श्रद्धालुओं से वसूले जा रहे मनमर्जी दाम
rupees note

विज्ञापन
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री नयना देवी में चैत्र नवरात्र के शुरू होते ही श्रद्धालुओं से लूट-घसूट होना शुरू हो गई है। मेले के दौरान वाहनों को पार्क करने के लिए बनाई गई पेड पार्किंग में यात्रियों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं अगर इस पर आपत्ति जाहिर की जाती है तो श्रद्धालुओं से उलझ जाते हैं। यात्रियों ने इसकी शिकायत मेला अधिकारी एवं एसडीएम श्रीनयना देवी अनिल चौहान से की है।
मेला अधिकारी अनिल चौहान ने बताया कि जय नयना मां पेड पार्किंग संचालक को यात्रियों से तय रेटों से ज्यादा पैसा वसूलने पर 2500 रुपये का जुर्माना किया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों ने काफी संख्या में यह शिकायत की थी कि नयना देवी गुफा के समीप तथा बस अड्डे में पार्किंग पर यात्रियों से भारी भरकम पैसा वसूला जा रहा है। पार्किंग वाले छह घंटे का 100 रुपया व पूरे दिन का इससे ज्यादा वसूल रहे हैं। इस पर मेला अधिकारी ने मौके पर जाकर पाया कि जय नयना मां पेड पार्किंग नियमानुसार से ज्यादा पैसा वसूल रहा है जिस पर मेला अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 2500 रुपये का जुर्माना कर दिया तथा आगे को निर्धारित दरों के अनुसार पैसा लेने को कहा। बताया कि अगर किसी भी पार्किंग की कोई भी शिकायत आती है तो तुरंत उस पार्किंग की अनुमति को रद्द कर दिया जाएगा। सभी पार्किंग के मालिकों को हिदायत दी कि वो पार्किंग स्थल पर आगे निर्धारित दरों का बोर्ड लगाएं, अन्यथा प्रशासन सख्ती से पार्किंग स्थलों की अनुमति रद्द करने पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने लोगों व यात्रियों से भी आह्वान किया है कि अगर कोई तय रेटों से ज्यादा शुल्क लेता है तो इसकी शिकायत प्रशासन से करें ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

इनसेट...
यह तय किए हैं प्रशासन ने पार्किंग के रेट
छह घंटे तक चार पहिया वाहनों को पार्क करने का यात्रियों को 50 रुपये पार्किंग वाले को देना होगा, जबकि छह घंटे ज्यादा व पूरे दिन का 100 रुपया वाहन पार्क करने का यात्रियों को देना होगा। जबकि दोपहिया वाहन चालकों के लिए छह घंटे का पार्किंग शुल्क 20, जबकि छह घंटे से ज्यादा व पूरा दिन का 50 रुपये है। इसके अलावा प्रशासन ने श्री नयना देवी में बिजली से चलने वाले बोर्ड भी लगा दिए हैं, जिसमें पार्किंग के रेटों के बारे में लोगों को सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed