{"_id":"5b4cb1964f1c1b4d748b518d","slug":"41531752854-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण हुआ फ्रॉड कॉल का शिकार, गवाए 55 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण हुआ फ्रॉड कॉल का शिकार, गवाए 55 हजार
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिले के तहत आने वाले गांव हरलोग में एक ग्रामीण फ्रॉड कॉल करने वालों की ठगी का शिकार हुआ है। इस वजह से उसे अपने खाते से 55 हजार गवाने पड़े हैं। मामले की शिकायत को लेकर सोमवार को पीड़ित ने एसपी बिलासपुर को शिकायत पत्र भी सौंपा हैं, जिसे एसपी बिलासपुर ने आगामी कार्रवाई के लिए आईटी सेल को भेज दिया है।
हरलोग के रहने वाले ज्ञानचंद का कहना है कि कुछ दिन पहले जब वह खेतों से काम करके घर वापस आ रहा था तो उसके फोन पर एक कॉल आया जिसमें उससे कहा गया कि आपका खाता पीएनबी बैंक का है और हम बैंक से बोल रहे हैं।
पीड़ित का कहना था कि उन्होंने उससे यह कहा कि उनका आधार कार्ड अभी खाते में अपडेट नहीं हुआ है। इसके चलते खाता बंद हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने उससे एटीएम नंबर व सीवीवी कोड मांगा। ज्ञानचंद का कहना है कि उसने उन्हें वह कोड दे दिया जिसके तुरंत बाद उसके खाते से 35 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इससे पहले वह अपने खाते को बंद करवा पाता दूसरी बार उसके फोन में 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया। इसकी शिकायत उसने बैंक में भी की जिसके बाद उसका कार्ड बंद कर दिया गया है, जबकि खाते की डिटेल ली गई तो पाया गया कि जिस अकाउंट में शातिरों ने पैसा ट्रांसफर किया है वह भी खाली है। उसमें केवल 250 रुपये ही हैं। इसके बाद अब ज्ञानचंद ने एसपी को शिकायत पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि एक शिकायत पत्र मिला है, जिसमें एक ग्रामीण फेक कॉल से ठगी का शिकार हुआ है। मामले को जांच के लिए आईटी सेल को भेजा गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह ऐसे झूठे फोन कॉल पर अपना एटीएम नंबर, आधार नंबर, एटीएम पिन व खाता संख्या के बारे में न बताएं, बैंक कभी भी फोन पर ऐसी जानकारी नहीं लेता।