{"_id":"5b3f83804f1c1bb6248b4cde","slug":"41530889088-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने फंदा लगा कर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने फंदा लगा कर दी जान
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव अमरपुर में बीती रात एक युवती ने फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। हालांकि युवती ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में अभी कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं ने की है।
जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लड़की ने पूरा दिन घर का कामकाज किया। उसके बाद रात को यह कदम उठाया जो परिजनों की भी समझ नहीं आया कि आखिर युवती ने आत्महत्या क्यों की।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही देर रात घुमारवीं पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लिया। वहीं परिजनों के बयान भी इस मामले में दर्ज किए गए। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि लड़की ने आत्महत्या क्यों की इन कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का भी पुलिस को इंतजार है।