फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नौणी चौक पर पकड़ा पशुओं से भरा ट्रक

नौणी चौक पर पकड़ा पशुओं से भरा ट्रक

Sun, 15 Oct 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
नौणी चौक पर पकड़ा पशुओं से भरा ट्रक
crime - फोटो : crime
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
सदर पुलिस ने बिलासपुर शहर के नौणी चौक पर पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है कि आरोपी पशुओं को कहा से लाया था और कहां ले जाने की कोशिश में था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर पुलिस के एएसआई देवेंद्र सिंह टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने नौणी चौक पर ट्रक को चेकिंग के लिए रोका। जब उन्होंने ट्रक को रोका तो उसके भीतर से जानवरों की आवाजें आ रही थीं। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसके भीतर बड़ी संख्या में पालतू पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने मौके पर ही चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। जबकि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जानवरों को गौ सदन में छोड़ा गया है। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि नौणी चौक पर पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed