फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   35 thousands fraud with youngster in bilaspur.

विदेश भेजने के नाम पर 35 हजार की ठगी

Wed, 29 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)। Updated Wed, 29 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
35 thousands fraud with youngster in bilaspur.
fraud bilaspur - फोटो : demo pic

विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से 35 हजार ठगी का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपी ने युवक का मेडिकल करवाने के नाम पर करीब 15 हजार रुपये भी खर्च करवा दिए।

विज्ञापन


जब शाहतलाई का रहने वाला युवक जब पंजाब के इस एजेंट के पास पैसे वापस लेने के पहुंचा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। एजेंट ने युवक का पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार को चैत्र मेलों का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर को युवक ने आप बीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने घुमारवीं के डीएसपी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस थाना तलाई की ग्राम पंचायत बड़वाग गलू के गांव डोहक निवासी जगतराम पुत्र स्वारु राम ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मगर इससे उसका गुजर बसर नहीं हो रहा था।

इसको देखते हुए उसने विदेश में जाकर काम करने की सोची। इसके लिए उसने पासपोर्ट बनाया। इसी दौरान वह पंजाब के गांव नानगा ढक्की जिला रोपड़ निवासी अवनीश राणा के संपर्क में आया। जो नंगल अड्डा मार्केट में शॉप न0 12-13 की दूसरी मंजिल पर लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है। एजेंट ने उसे तीन महीने के भीतर विदेश भेजने का झांसा दिया और उससे इसके एवज में 35 हजार रुपये की मांग की। साथ ही युवक का पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया।

इसके बाद एजेंट की मांग पर युवक ने मैहरे में जाकर पीएनबी की खाता संख्या (0359002100024741) जो राण ट्रैवलर के नाम चल रहा है, में 35 हजार की रकम 26 जुलाई 2016 जमा करवाई। इतना ही नहीं एजेंट ने युवक का मेडिकल करवाने के नाम पर भी 15000 रुपये खर्च करवा दिए। मगर इसके बाद वह युवक को झूठकर बोलकर टालता रहा।


जब युवक को लगा कि वह ठगी का शिकार हुआ है तो वह अपना पासपोर्ट और 35000 रुपये वापस लेने के लिए एजेंट के पास पहुंचा। मगर यहां  एजेंट ने उसे कहा कि अगर फिर पैसे मांगने की हिम्मत की तो नहर में फेंक दिया जाएगा। इस बारे में तलाई थाना प्रभारी ठाकुर कर्म सिंह ने बताया कि उपायुक्त से एक शिकायत छानबीन के लिए आई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed