फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पुलिस को मिली बदमाशों की एक और पिस्टल

पुलिस को मिली बदमाशों की एक और पिस्टल

Tue, 17 Jul 2018 11:23 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को मिली बदमाशों की एक और पिस्टल
air gun - फोटो : google
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)। श्रीनयना देवी में पंजाब पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गायब हुई पिस्टल पुलिस को मिल गई है। रिमांड पर गए दोनों बदमाशों ने पुलिस को उस लोकेशन के बारे में बताया कि जहां पर बंदूक पड़ी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बंदूक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।
अब फोरेंसिक जांच में पता चलेगा की पिस्टल से बदमाशों ने फायर किए थे, या नहीं। इसके अलावा पुलिस अब और भी मामलों को लेकर उनसे पूछताछ करेगी। इसके अलावा बदमाशों द्वारा फेंकी गई असल नंबर प्लेट को पंजाब पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह नंबर प्लेट खरड़ के पास किसी ढाबे के समीप पुलिस को मिली है। असल प्लेट का नंबर (यूपी 37एच-7272) है।
विज्ञापन

डीएसपी श्रीनयना देवी मनोहर लाल ने बताया कि पंजाब पुलिस ने छानबीन के बाद गाड़ी की असल नंबर प्लेट को बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि बदमाशों ने बंदूक के दम पर खरड़ के पास एक कार को छीना था जिसकी उन्होंने नंबर प्लेट बदल दी थी। असल नंबर प्लेट की जगह इसमें (पीबी10 ईजे-7200) को लगा दिया था ताकि पुलिस उन्हें पकड़ न सके लेकिन पुलिस ने उन्हें श्री नयना देवी के पास दबोच लिया। यहां मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया जबकि दो गिरफ्तार कर लिए गए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि एक पिस्टल को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed