{"_id":"5ab1461c4f1c1bac758b66f2","slug":"31521567260-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेकेनिकल इंजीनियर से 4.85 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेकेनिकल इंजीनियर से 4.85 लाख की ठगी
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। कोटधार क्षेत्र में एक युवक को नौकरी लगाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए हैं। युवक ने तलाई थाना में मामला दर्ज करवा दिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी घुमारवीं राजिंद्र जसवाल ने की है।
जानकारी अनुसार गांव बैथरी के एक मेकेनिकल इंजीनियर पास युवक ने नौकरी के लिए आनलाइन आवेदन किया। इसके बाद युवक को 7838846799 नंबर से फोन आया। फोन पर बताया गया कि टाटा कंपनी में नौकरी लग गई है। इसके लिए आपको 1500 रुपये की नेफ्ट करवानी होगी। फोन कॉल आने के बाद युवक ने उक्त पैसा भेज दिया। इसके बाद 13,710 रुपये वेरिफिकेशन चार्ज के रूप में मांगे गए। युवक को बताया गया कि आपका वेतन 21 हजार 700 रुपय प्रति माह तय हो गया है। इसके लिए आपको 70 हजार रुपये बतौर धरोहर राशि जमा करवानी होगी। इसके बाद युवक को पत्र भी भेजा गया। इसके बाद युवक से अन्य मामलों को लेकर पैसा मांगा गया। ठगी के शिकार हुए विवेक कुमार ने बताया कि 4 लाख 85 हजार 485 रुपये उक्त व्यक्ति के खाते में जमा करवाए। इसके बाद ज्वाइनिंग न होने पर ठगी का आभास हुआ।
उधर, डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।