फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   छह घंटे तक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लगा जाम

छह घंटे तक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लगा जाम

Sun, 25 Feb 2018 11:59 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
छह घंटे तक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लगा जाम
अमर उजाला - फोटो : amarujala
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह कार और ट्रक में टक्कर में गई। इससे करीब छह घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। बसों और छोटे वाहनों को वाया बनेर-जगातखाना होकर स्वारघाट जाना पड़ा। सुबह साढ़े आठ बजे हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को दोपहर ढाई बजे के बाद ही हटाया जा सका।
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे (21) पर स्वारघाट के समीप बनेर में रविवार सुबह करीब 8:30 बजे कार और ट्रक में टक्कर हो गई। कार दिल्ली से मनाली की तरफ जा रही थी और ट्रक बिलासपुर से स्वारघाट की तरफ जा रहा था। बनेर के पास मोड़ पर कार और ट्रक में टक्कर हो गई। कार में बैठे पर्यटकों को हल्की चोटें आई हैं। टक्कर होने के बाद एक्सल टूटने से ट्रक बीच सड़क में फंस गया। इससे जाम लग गया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। करीब दस किलोमीटर तक जाम लग गया। हादसा सोलन क्षेत्र में होने के चलते स्वारघाट पुलिस ने वहां पर जाना उचित नहीं समझा। जबकि सोलन की जोंघो चौकी से पुलिस कर्मियों को वहां तक पहुंचने में काफी समय लग गया। पुलिस के पास क्रेन न होने से ट्रक को नहीं हटा पाए। जाम में सरकारी बसों सहित टूरिस्ट बसें फंस गईं।
विज्ञापन

जाम में फंसे छोटे वाहनों को बनेड़-जकातखाना होकर जाना पड़ा। सरकारी बसों के लिए सड़क पास न होने के चलते सरकारी बसें जाम में फंसी रहीं, जबकि निजी बस चालक जोखिम उठाकर बसों को वहां से ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना जोघों के प्रभारी एचसी लाल ने बताया कि बनेर के पास सुबह करीब 8:30 बजे कार और ट्रक में टक्कर हुई। कार मालिक ने मामला दर्ज कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed