फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अफीम रखने के दोषी को तीन महीने की जेल

अफीम रखने के दोषी को तीन महीने की जेल

Sat, 14 Oct 2017 02:50 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
अफीम रखने के दोषी को तीन महीने की जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप सिंह सिहाग घुमारवीं ने अफीम रखने के मामले में एक व्यक्ति के दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषी को तीन महीने की सजा सुनाई। इसके अलावा दोषी को कोर्ट ने तीन हजार रुपये जुर्माना अदा करने के भी आदेश दिए हैं। सहायक लोक अभियोजक राजीव शर्मा ने बताया कि घुमारवीं पुलिस थाना अंतर्गत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 के तहत 16 अक्तूबर 2011 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को घुमारवीं पुलिस ने मीट मार्केट के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रात के करीब 9.45 बजे गश्त पर थे। इसी दौरान सीर खड्ड पुल के तरफ से एक इंडिका कार आई। इसका चालक विनोद कुमार निवासी मलांगण था। जब पुलिस ने गाड़ी के कागजात मांगे तो उसके पास से अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम को तोला तो उसका भार 15 ग्राम था। इसके बाद पुलिस ने अवैध रूप में रखी अफीम को कब्जे में लेकर इस संदर्भ में मामला दर्ज किया। अदालत ने विनोद कुमार के तथ्यों के आधार पर दोषी करार देते हुए और तीन माह के कारावास और 3000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed