{"_id":"59d921b24f1c1bc9678b4953","slug":"31507402162-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के दरवाजे से टकराया बाइक सवार, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार के दरवाजे से टकराया बाइक सवार, घायल
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ी (बिलासपुर)।
भराड़ी थाना के पडयालग चौक के समीप शुक्रवार को कार और बाइक की टक्कर में एक शख्स घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़ी कार सवार ने अचानक उसका दरवाजा खोल दी, जिससे बाइक सवार दरवाजे से टकरा गए। पवन कुमार एसवीएम दधोल के प्रधानाचार्य हैं। इसके बाद उन्हें लोगों ने पड्यालग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सरस्वती विद्या मंदिर दधोल के प्रधानाचार्य खसवीं गांव के पवन कुमार शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे बाइक पर घर जा रहे थे। पड्यालग चौक के पास सड़क किनारे खड़ी कार के समीप से गुजर रहे थे तो कार में सवार महिला ने अचानक दरवाजा खोल दी। इससे बाइक सवार दरवाजे से टकरा गया। इससे पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका उपचार हमीरपुर अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।