{"_id":"5cdc4f5dbdec2207254c8af7","slug":"21557942109-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजपीरी के पास दो वाहनों की टक्कर से लगा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजपीरी के पास दो वाहनों की टक्कर से लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप पंजपीरी स्थान में स्वीफ्ट कार व बोलेरो जीप के बीच टक्कर हो जाने से हाईवे पर जाम लग गया। हालांकि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं लेकिन पुलिस को वाहनों को हटाने के बाद जाम को खुलवाना पड़ा। टक्कर हो जाने से दोनों वाहनों के चालक साइड के एक-एक टायर फट गए। गनीमत रही कि इस सड़क दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे स्वारघाट की तरफ से बिलासपुर की ओर बोलेरो कार नंबर एचपी-58ए-0529 जिसे चालक अशोक कुमार निवासी गांव व डाकघर रत्ती तहसील फ़तेहबाद जिला हिसार चला रहे थे। इनकी बोलेरो पंजपीरी स्थान में पहुंची तो सामने से आ रही स्वीफ्ट कार नंबर एचपी22डी-2058 से टकरा गई। इस स्वीफ्ट कार को आदित्य निवासी टौणी देवी हमीरपुर चला रहा था।
विज्ञापन
हालांकि इस सड़क दुर्घटना में दोनों वाहनों को ही नुकसान हुआ है। जबकि किसी को हादसे में कोई चोट नहीं आई है। दोनों पक्षों ने आपस में मौके पर समझौता कर लिया है जिसके बाद मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा। वहीं टक्कर के बाद से हाईवे पर जाम भी लग गया था जिससे सैकड़ों वाहन फंसे रहे। बाद में पुलिस ने मौके पर आकर वाहनों को हाईवे के बीच से हटाया। उसके बाद जाकर यातायात बहाल हो पाया लेकिन पुलिस के पास कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। स्वारघाट के थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों वाहन चालकों ने आपस में समझौता कर लिया है जिस कारण कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन