{"_id":"5c990e0cbdec22146e0fa1a6","slug":"21553534476-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस टैक्स न देने वाले 500 लोगों को नप जारी कर रहा नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाउस टैक्स न देने वाले 500 लोगों को नप जारी कर रहा नोटिस
विज्ञापन
2000 rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। गृह कर न देने वाले लोगों को नगर परिषद ने नोटिस जारी करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। अभी तक नगर परिषद बिलासपुर के 11 वार्डों में से पांच वार्डों के लोगों को नोटिस जारी कर चुका है, जबकि छह वार्डों में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चली हुई है। कुल लोगों में से नगर परिषद के पास 80 प्रतिशत लोग गृह कर जमा करवा चुके हैं, जबकि जो बच गए हैं उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 31 मार्च तक सभी को नोटिस जारी कर दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि बिलासपुर नगर परिषद के दायरे में 4700 के करीब मकान आते हैं। इनमेें 750 मकान ऐसे भी हैं जो अवैध हैं या टीसीपी की एनओसी नहीं है। हालांकि ऐसे मकानों से तो नगर परिषद गृह कर नहीं ले रहा है लेकिन जो दायरे में आ रहे हैं उनमें भी कुछ लोग गृह कर जमा करवाने में आनाकानी कर रहे हैं। जबकि कई संस्थाएं भी बन चुकी हैं जो विस्थापितों के नाम पर लोगों को गृह कर जमा न करवाने को कह रही हैं। जबकि सबसे ज्यादा अतिक्रमण भी ऐसे ही लोगों द्वारा किए गए हैं।
नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी ऊर्वशी वालिया का कहना है कि पांच वार्डों में गृहकर अदा न करने वालों को नोटिस जारी कर दिया है, जबकि छह वार्डों में नोटिस भेजने का कार्य चला हुआ है। 500 के करीब ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं जिन्होंने गृह कर नहीं दिया है।
विज्ञापन
इनसेट...
750 के करीब मकान हैं अवैध
नगर परिषद बिलासपुर के विभिन्न 11 वार्डों में 750 के करीब ऐसे मकान हैं जो अवैध और नगर परिषद इनसे गृह कर नहीं ले रहा है। यह वह मकान है जो बिना टीसीपी की एनओसी के बनाए गए हैं या फिर इन्होंने अवैध रूप से निर्माण किया हुआ है लेकिन अगर इतनी संख्या में बिलासपुर नगर परिषद दायरे में अवैध रूप से मकान तैयार किए गए हैं और लोग इनमें रह रहे हैं तो जिला प्रशासन का लचर रवैया है कि वह अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर पाया है।
-------------------------