{"_id":"5c83feb0bdec22145544db2b","slug":"21552154288-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलिंग न होने से आए दिन सब्जी मंडी के समीप हो रहे हादसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलिंग न होने से आए दिन सब्जी मंडी के समीप हो रहे हादसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर शहर का सब्जी मंडी मार्ग आजकल लोगों के लिए जानलेवा बना हुआ है। यहां की सड़क के साथ एक गहरी खाई है, जहां पर अगर किसी भी व्यक्ति का पैर फिसलता है तो वह सीधे गहरी खाई में गिर सकता है। ऐसा ही मामला इस सप्ताह देखने को मिला।
बीते गुरुवार को एक व्यक्ति का पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया था जिसे स्थानीय लोगों की ओर से अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। वहीं, शनिवार को भी खाई में एक शव बरामद हुआ है। इस व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। सड़क की हालात बताई जाए तो यहां पर प्रतिदिन दर्जनों ट्रक सब्जी मंडी के लिए आते हैं। सड़क छोटा होने के चलते यहां पर राहगीरों को चलना मुश्किल हो गया है। इस दौरान अपने बचाव के लिए लोग सड़क के किनारे खड़े हो जाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि अचानक पैर फिसलने से व्यक्ति गहरी खाई में गिर जाता है।
स्थानीय लोगों की मानें तो अजय चंदेल, अजय राही, संदीप कुमार, विजय कुमार, अशोक कुमार, विनय, दुर्गी देवी, सोनू सिंह, बंटी, प्रदीप कुमार, विशाल कुमार, रोहित, विकास व अन्य लोगों का कहना है कि यहां पर रेलिंग न होने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कई बार इस संदर्भ में जिला प्रशासन को अवगत भी करवाया कि यहां पर सड़क के किनारे रेलिंग लगा दी जाए, जिससे यहां पर हादसे कम होंगे और राहगीर यहां पर चलने में अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी दो हादसे ऐसे हो चुके हैं। उसके बाद भी जिला प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से यह मांग भी की है कि यहां पर प्रतिदिन सब्जी मंडियों का गंद भी फेंका जाता है। उन लोगों के खिलाफ भी जिला प्रशासन कार्रवाई करें।
विज्ञापन
इनेसट...
जल्द रेलिंग लगाने का होगा कार्य शुरू
यह गंभीर मामला है। उपायुक्त को इस संदर्भ में अवगत करवाया गया है। जल्द ही यहां पर 6 फीट की रेलिंग लगाने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
...उवर्शी वालिया, नप कार्यकारी अधिकारी बिलासपुर
---