फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   फर्जी ऑनलाइन स्टेट टैक्स मामले में हरियाणा का युवक गिरफ्तार

फर्जी ऑनलाइन स्टेट टैक्स मामले में हरियाणा का युवक गिरफ्तार

Wed, 26 Dec 2018 11:30 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
फर्जी ऑनलाइन स्टेट टैक्स मामले में हरियाणा का युवक गिरफ्तार
COMPUTER SHORTCUT KEYS
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। हिमाचल राज्य के परिवहन विभाग का फर्जी ऑनलाइन स्टेट टैक्स काटने व फर्जीवाड़ा करने के आरोप में हरियाणा के एक युवक को पंजाब राज्य की पुलिस ने दबोच लिया है। पंजाब राज्य के कीरतपुर साहिब की थाना पुलिस की ओर से उपरोक्त कार्रवाई राजस्थान नंबर की टैक्सी में हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों व आरटीओ बैरियर स्वारघाट की प्रभारी विद्या देवी की शिकायत पर की गई है।
जानकारी के अनुसार, पिछले कल मंगलवार शाम के समय राजस्थान नंबर की एक स्वीफ्ट कार टैक्सी नंबर आरजे 34 टीए/1307 ने पंजाब राज्य के कीरतपुर साहब के समीप नेशनल हाईवे-21 पर सड़क किनारे बूथ खोलकर बैठे हरियाणा के एक युवक के लैपटॉप से हिमाचल राज्य के परिवहन विभाग का ऑनलाइन स्टेट टैक्स का भुगतान किया था जिसके संबंध में बाकायदा से बूथ संचालक की ओर से राजस्थान की इस टैक्सी चालक जितेंद्र को रसीद भी दी गई थी। जब उक्त राजस्थान नंबर की टैक्सी आरटीओ बैरियर स्वारघाट में पहुंची तो यहां बैरियर पर उस ऑनलाइन काटी गई रसीद को परिवहन विभाग की साइट पर चेक और सत्यापित किया गया तो इसके भुगतान की कोई भी प्रविष्टि नहीं पाई गई है।
विज्ञापन

उसके बाद एआरटीओ बैरियर स्वारघाट की प्रभारी विद्या देवी ने इस मामले में परिवहन निदेशालय शिमला में संपर्क किया और उक्त रसीद के बारे में वेरिफिकेशन तुरंत किये जाने का आग्रह पिछले कल मंगलवार देर रात ही किया गया। परिवहन निदेशालय शिमला ने भी यह बात स्पष्ट कर दी थी कि उक्त राजस्थान नंबर की टैक्सी के ऑनलाइन स्टेट टैक्स भुगतान की कोई भी धनराशि परिवहन विभाग के खाते में नहीं पहुंच सकी है। उपरोक्त वेरिफिकेशन के बाद एआरटीओ बैरियर स्वारघाट का संदेह एकदम सही निकला कि उक्त बूथ पर फर्जी स्टेट टैक्स काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त कार्रवाई पुख्ता हो जाने के बाद एआरटीओ बैरियर की ओर से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के ध्यान में सारा मामला लाया गया और स्वारघाट थाना पुलिस की सहायता से फर्जी ऑनलाइन स्टेट टैक्स काटने वाले हरियाणा के युवक को समीपवर्ती पंजाब राज्य के थाना कीरतपुर साहिब पुलिस के हवाले मंगलवार देर रात किया गया है। उक्त मामले में बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उक्त आरोपी युवक को स्वारघाट थाना पुलिस ने पंजाब राज्य के पुलिस थाना कीरतपुर साहिब के सुपुर्द कर दिया है।

उधर, पंजाब राज्य के आनंदपुर साहिब के डीएसपी रमिंदर सिंह काहलों ने बताया कि उक्त आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पंजाब पुलिस उक्त मामले में गहनता से छानबीन में जुटी हुई है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed