{"_id":"5b8feffe867a55019f2c7d88","slug":"21536159742-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरमाणा में 10.45 ग्राम चरस समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरमाणा में 10.45 ग्राम चरस समेत एक गिरफ्तार
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा पुलिस और सुरक्षा स्टाफ खतेड़ की ओर से संयुक्त रूप से मिलकर लगाए गए नाके में नशे की खेप के साथ एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी को बरमाणा थाना से महज 200 मीटर दूर बीडीटीएस कार्यालय के पास पकड़ा है। पुलिस ने सलणू रोड पर नाका लगाया था जहां पर तलाशी के दौरान इसे पकड़ा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बीडीटीएस कार्यालय के पास सलणू को जाने वाले रास्ते पर नाका लगाया हुआ था। यहां पर वह हर आनेजाने वाले वाहन की चेकिंग कर रहे थे। टीम को मंगलवार शाम नाके के दौरान यहां पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। मौके पर सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा भी मौजूद थे। सदर तहसीलदार के समक्ष ही पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी अनिल शर्मा पुत्र जानकी राम गांव ऊपरली भटेड़ की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस को हेरोइन मिली। जब पुलिस ने उसका वजन किया तो वह 10.45 ग्राम निकली। आरोपी के खिलाफ उसी समय एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है।
डीएसपी हैडक्वार्टर संजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।