फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बच्ची के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को मिले फांसी की सजा

बच्ची के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को मिले फांसी की सजा

Mon, 30 Jul 2018 12:11 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को मिले फांसी की सजा
\अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के तहत पिछड़ा क्षेत्र कोटधार की ग्राम पंचायत घराण में गत दिवस छह वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुराचार करने के आरोपी को परिजनों सहित ग्रामीणों ने फांसी दिए जाने की मांग सरकार से की है। ऐसे दुराचारियों को कतई भी बख्शा नहीं जाना चाहिए ताकि आने वाले समय में ऐसी सोच रखने वालों को भी सबक मिल सके।
उल्लेखनीय है कि पांच दिन पहले घराण निवासी आरोपी जोगेंद्र सिंह ने पड़ोस की ही एक बच्ची जो झूला झूल रही थी को आम देने के बहाने खेतों में ले जाकर उसके साथ दुराचार कर उसको मारने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

मामला दर्ज होने पर पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपी को उसके ही घर में साथ में लगते जंगल से पकड़ लिया था। इस कामयाबी के लिए पुलिस की प्रशंसा भी क्षेत्र में की जा रही है। परिजनों में लड़की के पिता सहित रोशनी देवी, पुन्नू देवी, जिला पार्षद वीना चंदेल, पंचायत प्रधान पूनम कुमारी, उपप्रधान बिरि सिंह, सुमना देवी, मनशा राम, करतार सिंह, कृष्ण कुमार, कर्म सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि ऐसा जघ्नय अपराध करने पर उक्त आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए। सरकार को चेताया कि यदि मामले में ढील बरती गई तो वह घुमारवीं-भाखड़ा मुख्य सड़क शाहतलाई में चक्का जाम कर इंसाफ की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है उसे न्यायालय उचित समय पर सजा अवश्य देगा। उनकी टीम ने दिन रात एक करके मुस्तैदी से कार्य किया है आगे भी इस प्रकार के कृत्यों व नशाखोरी, चोर बाजारी व गुंडागर्दी को क्षेत्र में पनपने नहीं दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed