{"_id":"5a09d1f74f1c1b60678baf0d","slug":"21510593015-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट में डंगे से गिरा व्यक्ति, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वारघाट में डंगे से गिरा व्यक्ति, मौत
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट में डंगे के निर्माण के दौरान एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई। उसे घायल अवस्था में स्वारघाट प्राथमिकता चिकित्सा केंद्र लाया गया। लेकिन, वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार सोमवार सुबह एक व्यक्ति रूपलाल (43) वर्षीय निवासी डडराणा स्वारघाट में काम कर रहा था। अचानक डंगे से उसका पैर फिसल गया। जमीन पर गिरने के दौरान उसका सिर पत्थर से टकरा गया। गंभीर चोट लगने के कारण घायल रूपलाल को स्वारघाट के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। लेकिन वहां पर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
एसएचओ स्वारघाट राजेश पराशत ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत स्वारघाट थाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।