फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घुमारवीं में 1.06 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

घुमारवीं में 1.06 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Sun, 21 Apr 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में 1.06 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने नाके के दौरान चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि नशे के सामान को भी जब्त कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार घुमारवीं थाना के मुख्य आरक्षी अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी और जैसे ही पुलिस पनौल के समीप पहुंची तो वहां पर पुलिस को देख कर युवक घबरा गया और भागने लगा। पुलिस को उस पर शक हुआ व पुलिस जवान भी उसके पीछे भागे। पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो जेब से चिट्टा बरामद किया गया।
विज्ञापन

युवक की पहचान अमरजीत सिंह (24) पुत्र मनोहर लाल गांव गलियाना डाकघर घुमारवीं तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। घुमारवी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन जारी है। गश्त में मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, सुरेश कुमार, बाबूराम, चंचल व केबल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घुमारवीं पुलिस द्वारा अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत एक और कामयाबी हासिल की है, युवक से 1.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को एक-एक करके जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed