फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पाकिस्तानी 40 गुब्बारे मिलने से फटोह पंचायत में सनसनी

पाकिस्तानी 40 गुब्बारे मिलने से फटोह पंचायत में सनसनी

Sun, 24 Mar 2019 10:31 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी 40 गुब्बारे मिलने से फटोह पंचायत में सनसनी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर) पुलिस थाना घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत फटोह के गांव रोपा में उस समय सनसनी फैल गई जब पाकिस्तानी समर्थित करीब 40 गुब्बारे और एक बड़ा पोस्टर पेड़ पर लटका हुआ लोगों को दिखाई दिया।
ग्राम पंचायत फटोह प्रधान कुलजीत ठाकुर, उपप्रधान बेसरिया राम संधू के अनुसार ग्रामीण सुबह पशुओं को चारा आदि लाने के लिए जंगल की ओर गए थे तभी उन्हें पेड़ पर लटके हुए गुब्बारे व एक पाकिस्तानी स्कूल का पोस्टर दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल अन्य लोगों को सूचित किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत फटोह प्रधान कुलजीत ठाकुर ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस बारे में जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पोस्टर व गुब्बारों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं राजेन्द्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ग्राम पंचायत फटोह प्रधान कुलजीत ठाकुर ने बताया कि पाकिस्तानी पोस्टर व गुब्बारे मिलने से लोगों में दहशत फैल गई है। प्रशासन से मांग की है कि यदि यह किसी की शरारत है तो इस पर अति शीघ्र कार्रवाई की जाए तथा लोगों को तत्काल इस बारे में अवगत कराया जाए।

उधर सेवानिवृत्त सैनिक लेखराम ने बताया कि यह किसी पाकिस्तानी स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का पोस्टर देखने में लग रहा है तथा हो सकता है कि हवा के बहाव के चलते यह पोस्टर यहां तक पहुंच गया हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed