{"_id":"59ff53b34f1c1b79548bb40c","slug":"201509905331-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी एवं कराधान विभाग ने कब्जे में लिए शराब से लदे ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी एवं कराधान विभाग ने कब्जे में लिए शराब से लदे ट्रक
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। विधानसभा चुनावों से पहले आबकारी एवं कराधान विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग के अधिकारियों ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े शराब की पेटियों से भरे ट्रकों को कब्जे में लिया है। विभाग ने पुलिस को सूचित कर केस दर्ज करवा दिया है।
सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त रविंद्र कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में अवैध शराब का धंधा करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एक अक्तूबर को निर्वाचन पर्यवेक्षक घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान शराब की पेटियों से लदे ट्रक सड़क किनारे खड़े मिले। छानबीन करने पर पाया गया कि शराब घुमारवीं डिपो की है। स्थान के अभाव के कारण ट्रक सड़क किनारे खड़े थे। छानबीन में पाया गया कि ट्रकों में लदी शराब की मात्रा एचपीबीएल के पोर्टल में ऑनलाइन दर्ज हो चुकी है। निर्वाचन पर्यवेक्षक ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात फ्लाइंग स्क्वायड टीम व स्टेटिक सर्विलेंस टीम को मौके पर बुलाकर छानबीन करने को कहा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर पुलिस को सूचित कर केस दर्ज करवा दिया गया है। शराब के ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं। छानबीन करने पर पाया गया कि ट्रकों में 1500 पेटी देसी शराब, 1487 अंग्रेजी पेटी शराब, 559 पेटियां बीयर की पाई गई हैं।