फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   होमगार्ड कर्मी से पकड़ी प्रतिबंधित दवाइयां

होमगार्ड कर्मी से पकड़ी प्रतिबंधित दवाइयां

Tue, 26 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड कर्मी से पकड़ी प्रतिबंधित दवाइयां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)।
घुमारवी पुलिस ने कोठी पंचायत के पन्याला में होमगार्ड कर्मी से प्रतिबंधित दवाइयों की खेप बरामद की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। होमगार्ड कर्मी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है कि आरोपी प्रतिबंधित दवाइयों की खेप कहां से लेकर आया था। खबर की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड कर्मी स्कूटी में सवार होकर ड्यूटी देने के लिए घुमारवीं आ रहा था। मगर पन्याला के पास घुमारवीं पुलिस ने थाना प्रभारी शेर सिंह की अगुवाई नाका लगाया था। आरोपी मौके पर पुलिस को देख कर घबरा गया। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर स्कूटी की चेकिंग की तो डिक्की में 55 बोतलें कोडियन सीरप की बरामद की गई है। होमगार्ड का जवान फायर ब्रिगेड कार्यालय घुमारवीं में सेवाएं दे रहा है। आरोपी की पहचान प्यारे लाल गांव मसौर मोड़ के रूप में हुई है। पुलिस को कई दिनों से इस बारे में शिकायत मिल रही थी कि होमगार्ड कर्मी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त हैं। होम गार्ड जवान को पहले भी पुलिस ने प्रतिबंधित दवाईयों के साथ पकड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन की जा रही हैं।

डीएसपी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्यवाही की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस छानबीन की जा रही है कि आरोपी प्रतिबंधित दवाइयां कहां से लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed