{"_id":"59529e7c4f1c1b46658b4838","slug":"201498586748-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओ टीम ने बल्हसीणा से पकड़ा भगौड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीओ टीम ने बल्हसीणा से पकड़ा भगौड़ा
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
पीओ सेल बिलासपुर ने सड़क हादसे में फरार चल रहे भगौड़े को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को उसके घर बल्हसीणा से पड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना के हवाले कर दिया गया है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ विजय कुमार पुत्र लाल चंद नौणी ने पुलिस में 8 दिसंबर 2005 को शिकायत दर्ज करवाई की कि वह टैंकर नंबर एचपी 24-1656 को लेकर नौणी से कीरतपुर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्राला और टैंकर करी टक्कर हो गई। टक्कर से टैंकर सड़क से करीब 150 फुट नीचे गहरी खाई में गिर गया था। पुलिस जांच में पता चला था कि ट्राला ओम प्रकाश (35) पुत्र जिंदू राम बल्हसीणा चला रहा था। इिसके बाद पुलिस चौकी सदर में चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले को लेकर चालान कोर्ट में पेश किया। इसके बाद आरोपी चालक को कोर्ट से समन जारी होने लगे। न्यायालय से ओम प्रकाश को कई बार नोटिस भेजे। मगर वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इस कारण अदालत ने ओम प्रकाश को 7 मई, 2016 को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया। इसे पकड़ने के लिए पुलिस की पीओ सेल टीम ने कई बार उसके घर और संभावित स्थानों पर दबिश दी। मगर वह उनके हत्थे नहीं चढ़ा। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी घर पर मौजूद है। इसके बाद पीओ टीम ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे सदर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 174ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करने जा रही है।