फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कुल्जयार गांव में जमीन व घास को लेकर दो पक्षों में मारपीट

कुल्जयार गांव में जमीन व घास को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Sun, 01 Jul 2018 08:08 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
कुल्जयार गांव में जमीन व घास को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
कुल्जयार गांव में जमीन और घास को लेकर दो पक्षों में मारपीट
पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से किया क्रॉस मामला दर्ज, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के कुल्जयार गांव में जमीन और खेती को लेकर दो परिवारों में मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली वादविवाद से शुरू हुई बहस मारपीट के बाद पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुल्जयार गांव में एक महिला ने तलाई पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि जब वह अपने खेत में थी तो एक व्यक्ति व उसकी पत्नी ने वहां आकर उसे पीटा, गालियां निकाली और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां भी दीं। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं गांव की एक दूसरी महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि जब वह अपने बेटे के साथ अपनी ही जमीन से काटे गए पशुचारे को अपने पशुओं को खिला रही थी तो कुछ लोगों ने वहां आकर उसे पीटा, गालियां निकाली व धमकियां भी दीं। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149, 323 व 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने बताया कि दोनों की ओर से मारपीट व गाली-गलौच का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों पर गहनता से जांच कर रही है।
--------------------
...रामनाथ शर्मा...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed