{"_id":"5a2823044f1c1b96698b7818","slug":"191512579844-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ोवा गांव में गौशाला राख, भैंस जिंदा जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ोवा गांव में गौशाला राख, भैंस जिंदा जली
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। ग्राम पंचायत औहर के गांव बड़ोवा में मंगलवार रात्रि एक गौशाला में आग लगने से भैंस जिंदा जल गई। मिली जानकारी के अनुसार बड़ोवा निवासी सुखदेव पुत्र लौंगू राम की गौशाला में अचानक आग लग गई। लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वार्ड सदस्य राम प्रकाश ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान कमला संधू व स्थानीय प्रशासन को दी। बुधवार को ग्राम पंचायत प्रधान कमला संधू, उपप्रधान राम प्रकाश शर्मा, पटवारी धनीराम, पशु चिकित्सक ने मौके का जायजा लिया।
स्थानीय पंचायत प्रधान कमला संधू ने बताया कि प्रभावित परिवार अति गरीब है। आग की घटना में भैंस जिंदा जल गई। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
स्थानीय पंचायत प्रधान कमला संधू ने बताया कि प्रभावित परिवार अति गरीब है। आग की घटना में भैंस जिंदा जल गई। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन