Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   हत्यारोपी भगौड़ा मनाली से गिरफ्तार

हत्यारोपी भगौड़ा मनाली से गिरफ्तार

Fri, 24 Nov 2017 11:08 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी भगौड़ा मनाली से गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
बिलासपुर। हत्या के मामले में अदालत में पेश न होने पर भगौड़ा घोषित किए गए आरोपी को पीओ सैल की टीम ने मनाली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक व्यक्ति की हत्या का मामला चल रहा है। लेकिन, बार-बार समन जारी होने के बाद भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट की ओर से आरोपी को भगौड़ा घोषित कर दिया गया था। पीओ सैल की टीम ने आरोपी को वीरवार शाम को मनाली बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पीओ सैल की टीम में मुख्य आरक्षी दौलत राम, महेंद्र कपिल व रविंद्र गौतम शामिल रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उद्घोषित अपराधी संजू राम सहित 5 अन्य आरोपियों अशोक कुमार, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, भास्कर चंदेल व सुनीता चंदेल पर अदालत में घुमारवीं के दकड़ी गांव निवासी मंजीत सिंह की हत्या के आरोप में मामला चल रहा है।
विज्ञापन


मंजीत सिंह का शव उसकी कार नंबर एचपी69ए-4444 में सतलुज नदी किनारे डैहर के पास 19 फरवरी, 2012 को बरामद हुआ था। दोनों पैर कपड़े के साथ बंधे हुए थे। शव को सुंदरनगर पुलिस थाना ने बरामद किया था। माथे पर एक बहुत बड़ा घाव भी था। इसकी जानकारी पुलिस ने शव के पास मिले पते के अनुसार साहिल को दी। साहिल ने मौके पर पहुंचकर अपने पिता मंजीत के रूप में शिनाख्त की। उसके पिता मंजीत 18 फरवरी को उसे फोन पर बिलासपुर में शादी में जाने की बात कही थी। 18 फरवरी रात्रि से उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। मामला सुंदरनगर पुलिस थाना में दर्ज हुआ। जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला कि घटना वाली रात्रि मंजीत बिलासपुर के कल्लर में एक होटल चलाने वाली महिला सुनीता चंदेल से मिलने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर उनकी कहासुनी सुनीता चंदेल व अन्य लोगों अशोक कुमार, अनिल कुमार व सुरेश कुमार के साथ हुई। यह कहासुनी लड़ाई में बदल गई व अशोक, अनिल व सुरेश ने मंजीत को मारना शुरू कर दिया जिससे मंजीत की मौत हो गई। तभी वहां भास्कर चंदेल व उसका नौकर संजू भी पहुंच गए। इन सबने मंजीत की लाश को कपड़े से बांधकर उसी की कार में डालकर डैहर के नजदीक सतलुज नदी में कार सहित फेंक दिया। भगौड़े अपराधी को गिरफ्तार करने की पुष्टि एसपी अंजुम आरा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed