फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कोठीपुरा में एंबुलेंस और ट्रक के बीच टक्कर, चालक घायल

कोठीपुरा में एंबुलेंस और ट्रक के बीच टक्कर, चालक घायल

Sun, 09 Sep 2018 08:04 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
कोठीपुरा में एंबुलेंस और ट्रक के बीच टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
कोठीपुरा में एंबुलेंस और ट्रक के बीच टक्कर, चालक घायल
एंबुलेंस में सवार महिला मरीज को भी आई हादसे के दौरान चोटें, घायल अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। शिमला-धर्मशाला हाईवे पर कोठीपुरा के पास 108 एंबुलेंस व ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के वक्त एंबुलेंस में एक मरीज भी था, जिसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। हादसे में एंबुलेंस चालक को चोटें आई हैं, जबकि मरीज को भी चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एंबुलेंस (एचपी63-4384) महिला मरीज को लेकर नम्होल से बिलासपुर आ रही थी। मरीज के सिर में गहरी चोट आई थीं। इसके चलते उसे बिलासपुर भेजा गया था। जबकि ट्रक (एचपी11-4553) नौणी से ब्रह्मपुखर की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों नवोदय स्कूल के पास पहुंचे तो दोनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक मनोज को चोटें आई हैं। स्टेरिंग केे दब जाने से उसकी छाती व बाजू में चोटें आई हैं। जबकि एंबुलेंस में सवार मरीज को भी चोटें आई हैं। दोनों को बाद में बिलासपुर से 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं ट्रक चालक का कहना है कि उसे सामने से आ रही एंबुलेंस नहीं दिखाई दी जिससे वह समय रहते ट्रक को नहीं रोक पाया। जबकि पुलिस का कहना है कि एंबुलेंस ओवरटेक कर रही थी।
विज्ञापन

वहीं 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी साहिल का कहना है कि जब एंबुलेंस में मरीज था तो चालक का दायित्व बनता है कि वह जल्द से जल्द मरीज को अस्पताल पहुंचाए लेकिन ट्रक चालक ने समय रहते ट्रक को नहीं रोका। जबकि एंबुलेंस ओवरटेक कर चुकी थी। अगर एंबुलेंस खाली होती तो चालक की गलती मानी जा सकती थी, लेकिन मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि एंबुलेंस व ट्रक के बीच टक्कर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
----------------
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed