{"_id":"5b82b5c042c792464b1c5496","slug":"181535292864-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई घर में फंदा लगाकर व्यक्ति ने दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसोई घर में फंदा लगाकर व्यक्ति ने दे दी जान
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत आने वाले गांव बाडनू में मानसिक रूप से ग्रस्त एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। व्यक्ति ने घर में बनी रसोई घर में फंदा लगाया है, जिसका पता परिजनों को सुबह लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज कर फंदा लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार देर शाम रमेश (35) पुत्र धनीराम निवासी गांव बाडनू डाकघर सुईं सुराहड़ ने अपने घर की रसोई के अंदर वाले कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी है। परिवार वालों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार था। फंदा लगाने का पता सुबह लगा जब परिजन रसोई घर में गए व रसोई घर के अंदर वाले कमरे में उसे रस्सी से लटका हुआ देखा। पुलिस के अनुसार उसने यहां पर बांस की कड़ी में फंदा लगाया था।
परिवार वालों ने घटना की सूचना उसी समय बरमाणा थाना को दी। इसके बाद थाना से पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को उतारा व जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। बहरहाल अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति ने फंदा क्यों लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फंदा लगाने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि बरमाणा थाना के तहत आने वाले बाडनू गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी है। परिवार वालों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार था। बहरहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज कर फंदा लगाने के असल कारणों का पता किया जा रहा है।