{"_id":"5b1181e64f1c1ba56e8b5b24","slug":"181527874022-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर पर गिरी दीवार, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेटर पर गिरी दीवार, पीजीआई रेफर
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं/बिलासपुर। घुमारवीं में तेज तूफान से निर्माणाधीन घर की दीवार गिरने से एक युवक उसकी चपेट में आ गया। घायल युवक को बिलासपुर जिला अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब चार बजे के कसारू गांव का अमन (14) घुमारवीं में खुली क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट के गुर सीखने आया था। जैसे ही बारिश व तेज तूफान शुरू हुआ तो युवक व उसकेे साथी बारिश से बचने के लिए मैदान के साथ बन रहे एक निर्माणाधीन मकान में चले गए। लेकिन, एकाएक ही तेज तूफान से मकान की एक कच्ची दीवार युवक पर आ गिरी। जिसके नीचे वह दब गया। जबकि अन्य युवाओं ने भागकर अपनी जान बचाई। दीवार के नीचे दब जाने से अमन बुरी तरह से घायल हो गया। वहां पर मौजूद मजदूरों व अन्य लोगों ने उसे दीवार के नीचे से बाहर निकाला। इसकेे बाद घायल अवस्था मेें उसे घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन यहां से भी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।