फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तंग सड़क पर निजी बस और ट्रक में टक्कर

तंग सड़क पर निजी बस और ट्रक में टक्कर

Wed, 17 Jan 2018 10:38 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
तंग सड़क पर निजी बस और ट्रक में टक्कर
जुखाला (बिलासपुर)। नम्होल से एक किलोमीटर पीछे नयनादेवी मंदिर के पास बुधवार दोपहर को तंग सड़क पर ट्रक व प्राइवेट बस की टक्कर हो गइ। इसकी वजह से ट्रक मुख्य सड़क से बाहर चला गया। ट्रक का पिछला टायर फटने की वजह से डंगे से लटक गया। बस की सवारियां सुरक्षित हैं। यहां पर आए दिन हादसे होने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद भी यहां पर सड़क को चौड़ा करने का कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ग्लोबल ज्यूरिस्ट संस्था के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता रजनीश शर्मा व उपाध्यक्ष अजय नड्डा, सचिव अखिल ठाकुर, होशियार सिंह, सहसचिव अरविंद सिंह, विक्रम सिंह, सलाहकार अधिवक्ता क्षितिज ठाकुर, प्रेस प्रवक्ता अतुल सांख्यान ने कहा कि मोड़ के पास कई हादसे हो चुके हैं। कई दुर्घटनाओं में लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन हैरानी की बात है कि व्यस्त रोड होने के बावजूद भी इस जगह पर सड़क को न तो चौड़ा किया गया है और न ही डंगे का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

संस्था ने मांग की है कि सड़क के दोनों तरफ डंगे व सुरक्षा का इंतजाम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed