{"_id":"5b1fe06c4f1c1bac6e8b7707","slug":"171528815724-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ के ऑडिट 14 तक पुलिस रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरटीओ के ऑडिट 14 तक पुलिस रिमांड
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। आरटीओ कार्यालय बिलासपुर के रिश्वत लेते हुए पकड़े गए ऑडिटर एडवाइजर को कोर्ट ने 14 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को दिन भर विजिलेंस ने पूछताछ की। इसके बाद आरोपी को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि आरटीओ कार्यालय बिलासपुर के ऑडिट एडवाइजर अमीचंद ने गाड़ी की रिकवरी के मामले को रफा-दफा करने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की थी। महेंद्र सिंह ने इस बारे में विजिलेंस से शिकायत की। इसके बाद विजिलेंस ने इस संबंध में पूरे मामले को लेकर जाल बिछाया। सोमवार को जैसे ही महेंद्र सिंह ने आरोपी को पांच हजार रुपये दिए विजिलेंस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन