फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिजली गिरने से माकड़ी जंगल में भड़की आग

बिजली गिरने से माकड़ी जंगल में भड़की आग

Tue, 08 May 2018 10:01 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से माकड़ी जंगल में भड़की आग
- फोटो : fire
श्रीनयनादेवी/स्वारघाट (बिलासपुर)। श्रीनयनादेवी के समीपवर्ती गांव माकड़ी के जंगल में बिजली गिरने से आग लग गई। इससे जंगल राख हो गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार सोमवार देर रात आसमान में काले बादल व बारिश के समय बिजली चमकी। माकड़ी के जंगल में एक सुनसान स्थान में बिजली गिरी। जब बिजली गिरी तब हवा भी बहुत तेज चल रही थी। देखते ही देखते सारा जंगल आग के शोलों में तब्दील हो गया। इस कारण वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। वन विभाग की मानें तो काफी संख्या में वन्य प्राणी आग की भेंट चढ़ गए हैं।
माकड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आग से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन जंगल पूरी तरह से राख हो गया है। श्रीनयनादेवी में अग्निशमन की गाड़ियां भी घटना स्थल पर पहुंच गई थीं। लेकिन, गाड़ियां जंगल के अंदर प्रवेश नहीं कर सकीं। अभी तक जंगल में आग भड़की हुई है। आग निरंतर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने कहा कि जंगल में बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ है। गांव के लोगों ने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से आग को काबू पाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वारघाट शंकर लाल ने कहा कि माकड़ी जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही नयनादेवी से वन कर्मियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed