फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दो साल से फरार आरोपी को पुलिस ने शिमला में दबोचा

दो साल से फरार आरोपी को पुलिस ने शिमला में दबोचा

Sun, 16 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
दो साल से फरार आरोपी को पुलिस ने शिमला में दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)।
बरमाणा पुलिस ने दो सालों से फरार चल रहे फरार आरोपी को शिमला से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बरमाणा की एक दुकान में घुसकर मारपीट और पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने का मामला था। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। हालांकि पुलिस उसे पिछले दो वर्षों से पकड़ने का प्रयास कर रही थी, मगर आरोपी हर बार पुलिस को गच्चा देकर फरार हो जाता था। इसके बाद पुलिस ने पीओ सैल ने गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है।

जानकारी के अनुसार दो साल पहले 31 जुलाई 2015 को बरमाणा में एसीसी अस्पताल के सामने पंजगाईं के संजीव गौतम की दुकान में शिमला निवासी रामपाल शर्मा पुत्र हेमराज ने महिला साथी के साथ दुकानदार के साथ मारपीट की। इस मारपीट के बाद संजीव ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद दुकानदार ने आरोपियों के खिलाफ बरमाणा थाने में मामला दर्ज करवाया था। मारपीट के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस उसे लगातार तलाश करती रही। मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया, न ही पुलिस के पास आरोपी के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी थी। रविवार को पुलिस को किसी ने शिमला से गुप्त सूचना दी कि उक्त आरोपी यहां पर में है। इसके बाद एचसी संजीव पुंडीर और संजय ने आरोपी को शिमला से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि दो साल से फरार चल रहे मारपीट के आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। उसे कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से इसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed