{"_id":"5a81d40f4f1c1b8e268b9c5e","slug":"161518457871-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में आग लगाने के आरोप में देवर हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में आग लगाने के आरोप में देवर हिरासत में
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुुमारवीं पुलिस थाना ने रिहायशी मकान में आग लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार अनीता देवी पत्नी अनिल कुमार गांव पनियाला, कोठी तहसील ने घुमारवीं पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया कि जब वह रविवार रात्रि रसोई में खाना बना रही रहे थी तो देवर अजय कुमार पुत्र अमर सिंह आया व उसके पति के साथ झगड़ा करने लगा। धमकियां देने लगा कि घर में आग लगा देगा। शिकायतकर्ता के अनुसार थोड़ी देर बाद कमरे से धुआं उठने लगा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने घर में आग लगाई है। घुमारवीं पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 436, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को स्थानीय न्यायिक दंडाधिकारी उपासना शर्मा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 24 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को स्थानीय न्यायिक दंडाधिकारी उपासना शर्मा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 24 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन