फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कुहमंझवाड़ में विस्फोटक से उड़ा बैल का जबड़ा

कुहमंझवाड़ में विस्फोटक से उड़ा बैल का जबड़ा

Sat, 13 Jan 2018 10:27 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
कुहमंझवाड़ में विस्फोटक से उड़ा बैल का जबड़ा
बरमाणा (बिलासपुर)। कुहमंझवाड़ गांव में जंगली जानवरों के लिए रखे गए विस्फोटक का शिकार लावारिस बैल बन गया। हादसे में बैल का जबड़ा बुरी तरह से जख्मी उड़ गया। ऐसी ही घटना एक माह पूर्व गांव समोह में भी घट चुकी है। वहां बैल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अमर जीत ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी है। इसमें कहा है कि इस तरह के गैरकानूनी कार्य करने वालों पर शिकंजा कसा जाए। मानव सेवा संस्थान एवं ट्रस्ट कोटखाई के प्रधान एवं बरमाना निवासी अमर जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि गायों, बैलों के लिए ठोस नीति बनाई जाए। पशुओं को लावारिस छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाए। कम से कम 3 से 5 वर्ष जेल की सजा और 30 हजार से 50 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन

अमर जीत, राज कुमार, नीटू, बलवीर, पवन, रणजीत, रिंकू, बालक राम, सुरेंद्र कौशल, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार, कश्मीर सिंह, रवींद्र, नंद लाल, रवी, राकेश डोगरा, भंडारी संख्यान, श्याम बंसल, देशराज बंसल, सोनू, अमर नाथ, ओम प्रकाश, सुंदर, राजू ने जिलाधीश बिलासपुर से आग्रह किया है कि संबंधित विभाग को दिशा निर्देश जारी किए जाएं कि घर-घर जाकर गाय व बालों को चिह्नित कर टैग लगाएं, ताकि लावारिस छोड़े गए पशुओं के मालिकों के खिलाफ कड़ी कानूनी करवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed