फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   छत पर सोना पड़ा महंगा, निंद में छत से गिरकर मजदूर की मौत

छत पर सोना पड़ा महंगा, निंद में छत से गिरकर मजदूर की मौत

Tue, 27 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
छत पर सोना पड़ा महंगा, निंद में छत से गिरकर मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)।
उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई में छत से गिरने से मजदूर की मौत हो गई है। घटना रात को हुई जब मृतक छत पर सोया हुआ था। मजदूर के गिरने की सूचना साथियों को भी सुबह लगी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नंगल अस्पताल भेज दिया था। यहां शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्वालथाई औद्योगिक क्षेत्र की इंटरनेशनल मेटल कंपनी में काम करने वाला मजदूर रात को अपने कमरे की छत पर सोया हुआ था। सुबह के समय साथ में काम करने वाले साथियों ने बताया कि उनके साथी की छत से नीचे जमीन पर गिरकर मौत हो गई है। मृतक युवक का नाम गजराज सुपुत्र राम अवतार (40) निवासी गांव मौसुमपुर जिला अलवर राजस्थान के तौर पर हुई है। मृतक गवालथाई औद्योगिक क्षेत्र की इंटरनेशनल मेटल कंपनी में मजदूरी करता था। डीएसपी नयना देवी जी बलदेव दत्त ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मजदूर की छत से गिरकर मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम बीबीएमबी के नंगल अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed