फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बरमाणा में कैंची मोड़ पर तीन वाहनों की टक्कर, दो घायल

बरमाणा में कैंची मोड़ पर तीन वाहनों की टक्कर, दो घायल

Wed, 26 Jun 2019 12:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
बरमाणा में कैंची मोड़ पर तीन वाहनों की टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा के कैंचीमोड़ के पास तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो जाने से कार सवार दो लोग घायल हो गए हैं। टक्कर में तीनों कारों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। हालांकि वाहन चालकों के बीच आपसी समझौता हो जाने से मामला पुलिस के पास नहीं पहुंच पाया।
जानकारी के अनुसार दो वाहन मनाली से दिल्ली की ओर जा रहे थे, जबकि एक वाहन बिलासपुर से मंडी की ओर जा रहा था लेकिन जैसे ही वाहन बरमाणा के कैंचीमोड़ के पास पहुंचे तो एकाएक ही सामने एक गाय आ गई। वाहन चालकों ने गाय को बचाने के लिए जैसे ही वाहनों को तेज रफ्तार में इधर-उधर करना चाहा तो तीनों वाहन आपस में टकरा गए जिससे कार सवार दो चालकों को चोटें आई हैं। टक्कर में तीनों वाहनों को खासा नुकसान हुआ है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर जाम भी लग गया था लेकिन बरमाणा थाने से पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जाम को खुलवाया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। तीन वाहन चालकों का आपस में समझौता हो जाने से मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इनसेट...
लावारिस पशुओं के कारण हो रहे सड़क हादसे
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लगातार लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। बरसात के मौसम में सड़क के फिसलन भरे हो जाने से चालक वाहनों को कंट्रोल नहीं कर पाते जिससे वह अन्य वाहनों से टकरा जाते हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक लावारिस पशुओं के लिए कोई भी उचित प्रबंध नहीं किया गया है जिससे आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed