फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   खाद्य आपूर्ति विभाग ने नयना देवी में 3 दालों के भरे सैंपल

खाद्य आपूर्ति विभाग ने नयना देवी में 3 दालों के भरे सैंपल

Wed, 26 Jun 2019 12:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग ने नयना देवी में 3 दालों के भरे सैंपल

विज्ञापन

बिलासपुर। खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रण मामले विभाग ने नयना देवी में थोक विक्रेताओं की दुकानों में छापामारी की है। विभाग ने इस कार्रवाई पर तीन दालों के सैंपल भी भरे हैं। तीन दालों में मा , चना, और मलका दाल शामिल है। इन दालों की गुणवत्ता जांच करने के लिए विभाग ने सैंपल लिए हैं। विभाग ने इन सैंपलों को शिमला लैब में भी भेज दिया है, जहां पर इन दालों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। इस दौरान अगर दालों की गुणवत्ता में कमी पाई गई तो दाल ब्रांड को विभाग द्वारा जुर्माना भी लगाया जा सकता है। खबर की पुष्टि जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रताप चौहान ने की।
गौरतलब है कि हर माह विभाग द्वारा जिलेभर के गोदाम व थोक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया जाता है जिसमें विभाग लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी हर खाद्य पदार्थ की जांच करते हैं। इस दौरान अगर किसी पदार्थ में विभाग को संदेह हो तो वह उस पदार्थ को जांच के आधार पर सैंपल भी भरते हैं। इसी कड़ी में विभाग ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के अनुसार जिलेभर के कई थोक विक्रेताओं में बिकने वाली दालों के बारे में विभाग को शिकायतें पहुंच रही थी। इसके चलते विभाग ने तुरंत प्रभाव से यह कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। विभाग की टीमें जिले के चार विस क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानों का निरीक्षण लगातार कर रही हैं ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही न बरती जा सके। विभागीय अधिकारियों का कहना है शहर की दुकानों का भी विभाग औचक निरीक्षण कर रहा है। अगर किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की शिकायत हो तो वह स्वयं खाद्य आपूर्ति कार्यालय आकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर प्रताप चौहान, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, बिलासपुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि श्रीनयना देवी विस क्षेत्र से तीन दालों के सैंपल भरे हैं। इन दालों को जांच के लिए शिमला लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed