फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   आरटीओ चालक का हंगामा, तोड़े गाड़ियों के शीशे

आरटीओ चालक का हंगामा, तोड़े गाड़ियों के शीशे

Wed, 19 Jun 2019 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
आरटीओ चालक का हंगामा, तोड़े गाड़ियों के शीशे

विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर में मानसिक रूप से परेशान आरटीओ चालक ने हाईवे पर खासा हंगामा मचाया। इस दौरान चालक ने हाईवे पर खड़े कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। जबकि बाइक पर जा रहे युवाओं के साथ मारपीट व गालीगलौज की। हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि स्थानीय लोग भी युवक को काबू नहीं कर पाए, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। युवक को सदर थाना ले जाया गया जहां पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 11 बजे कॉलेज चौक पर एक टैक्सी नंबर वाहन आकर बीचोबीच खड़ा हो गया जिससे वाहनों की आवाजाही र्हाईवे पर ठप हो गई। इसके बाद चालक वाहन से नीचे उतरा तो उसने उत्पाद मचाना शुरू कर दिया वहां पर काफी संख्या में लोग भी खड़े हो गए। मानसिक रूप से परेशान युवक गालीगलौज करता हुआ ट्रैफिक बूथ के अंदर जा घुसा जहां पर वह बैठ गया। इसके बाद जब वह वहां से बाहर निकला तो उसने वहां से बाइक पर जा रहे एक युवक को सिर पर थप्पड़ मार दिया जिससे उसका हेलमेट नीचे गिर गया। कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी लेकिन बीच बचाव करते हुए चालक को लोगों ने बचा लिया। कुछ देर बाद चालक वहां से उठा और उसने चौक पर खड़ी टूरिस्ट गाड़ी के सामने के शीशे पर जोरदार प्रहार किया जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। इससे पहले ही वह और वाहनों के शीशे तोड़ता लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस को भी मौके पर आकर उसे काबू करने में मशक्कत करनी पड़ी। बाद में उसे सदर थाना ले जाया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उक्त वाहन व चालक को आरटीओ कार्यालय के कार्यों को लेकर हायर किया गया था। टैक्सी में हरवक्त आरटीओ कार्यालय का स्टीकर लगा रहता था। इससे पहले भी वाहन चालक कई बार लोगों के साथ बहसबाजी कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ बिलासपुर सिद्धार्थ आचार्य का कहना है कि जिस चालक ने हंगामा किया है वह सरकारी चालक नहीं है, न ही वाहन सरकारी है। गाड़ी व चालक को हायर किया गया है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
इनसेट...
हाईवे पर लगा तीन किलोमीटर लंबा जाम
हंगामा इतना बढ़ गया कि हाईवे पर दोनों और तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम कॉलेज चौक के पास से पशु औषधालय तक जा पहुंचा था। हालांकि कॉलेज चौक पर मौजूद लोगों ने जाम को खुलवाने की भी कोशिश की, लेकिन युवक ने इतना ज्यादा उत्पाद बनाया हुआ था कि पुलिस को मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाना पड़ा। हंगामे के आधे घंटे बाद ही जाम बहाल हो पाया।

इनसेट...
कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था युवक
चालक के परिजनों का कहना है कि उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा है जिस वजह से यह हुआ। उन्होंने कहा कि उनका बेटा शांत स्वभाव व कार्य के प्रति ईमानदार है, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह कुछ दिनों से परेशान है। उन्होंने कहा कि वह बेटे के उपचार के लिए डॉक्टरों के पास लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed