{"_id":"5d0a78248ebc3e0615008773","slug":"156096718911-bilaspur-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस से गिरी सवारी, आई गंभीर चोटें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चलती बस से गिरी सवारी, आई गंभीर चोटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत आने वाले बस अड्डा बिलासपुर के पास एचआरटीसी की चलती बस से सवारी के गिर जाने से वह घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रंजीत पुत्र अशोक कुमार गांव सोलता, डाकघर बानी, जिला कठूआ (जम्मू-कश्मीर)ने बताया कि वह एचआरटीसी की बस में जम्मू की ओर जा रहा था लेकिन जैसे ही वह बिलासपुर बस अड्डा के पास पहुंचा तो अचानक ही बस का दरवाजा खुला और वह बाहर गिर गया जिससे उसे चोटें आ गई। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।