फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पुलिस ने 5 महीने में वसूला 1 करोड़ 33650 रुपये जुर्माना

पुलिस ने 5 महीने में वसूला 1 करोड़ 33650 रुपये जुर्माना

Tue, 28 May 2019 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 5 महीने में वसूला 1 करोड़ 33650 रुपये जुर्माना
traffic jam

विज्ञापन

बिलासपुर। जिला पुलिस ने पांच महीने में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों से 1 करोड़ 33650 रुपये का जुर्माना वसूला है। इस दौरान पुलिस ने 26699 नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की है जिसमें से 431 वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द करने को भेजे गए हैं। खबर की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ा अभियान चला रखा है। इन पांच महीनों में पुलिस ने 1364 वाहन चालकों को शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा है। वहीं 7600 वाहन चालक ऐसे पकड़े गए हैं जो सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

जबकि 5000 दो पहिया वाहन चालक बगैर हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े गए हैं, यही नहीं पुलिस ने 1086 वाहन चालक ओवर स्पीड में वाहन चलाते पकड़े हैं। पुलिस ने उक्त वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए इनके चालान काटे हैं जिसकी एवज में पुलिस ने उक्त जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, इस संबंध में डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर लगातार शिकंजा कसे हुए है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की धर पकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह नाके लगा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वह दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग करें। वहीं कार आदि वाहन चलाते वक्त चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। शराब के नशे में वाहन किसी भी हालत में न चलाएं। उन्होंने साफ किया कि नियम तोड़ने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed