फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सभा सचिव की बेटी के खाते से हुआ करीब 12 करोड़ का लेनदेन

सभा सचिव की बेटी के खाते से हुआ करीब 12 करोड़ का लेनदेन

Tue, 28 May 2019 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
सभा सचिव की बेटी के खाते से हुआ करीब 12 करोड़ का लेनदेन

विज्ञापन

बरठीं(बिलासपुर)। दी तलाई ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित में करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। मामले की छानबीन में पाया गया कि सचिव ने अपनी बेटी के खाते में भी करोड़ों रुपये का लेनदेन किया है। इसके अलावा सचिव ने अपने निजी खाता संख्या 26160 में अवैध तरीके से रुपये जमा कर उसी खाते में से ऋण जारी कर दिया है।
सचिव द्वारा खाता संख्या 26115, 26117 जो बाहरी व्यक्ति हैं के खातों में करोड़ों रुपये का लेन देन बताया गया है। इनके ऋणों को कम किया गया जबकि अन्य ऋणियों के नाम पर नोट भर कर ऋण जारी किए गए। इस प्रकार से फर्जी ऋणियों के नाम दर्शा कर पैसे का गबन किया जाता रहा है।
विज्ञापन

हैरान करने वाली बात तो तब हुई जब सचिव की बेटी के खाता संख्या 3183 में 9,56,32,078.98 रुपये राशि जमा की है और 11,75,32,650.00 रुपये राशि की निकासी की गई है। जबकि अपने निजी खाता संख्या 0173 में 5,32,70,489.13 रुपये जमा करवाए हैं। वहीं 7,71,50,174.29 रुपये की निकासी की गई है। दोनों खातों में से सचिव द्वारा खुद लेनदेन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि सचिव की बेटी अभी पढ़ाई कर रही है। सभा कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर सहकारी बैंक की शाखा है जिसमें पैसों का लेनदेन चेक के माध्यम से किया जाता तो शायद यह सभा कंगाली के कगार पर न पहुंचती। अमानतदारों की अमानतें समय पर वापस न कर सचिव द्वारा अपने खातों में राशि नियमों को ताक पर डाली गई और लोगों का विश्वास खोकर सभा को भी हानि पहुंचाने का कार्य किया है। सभा कार्यालय में लगाया गया सॉफ्टवेयर अपनी मर्जी से लगाया गया है जिसमें कभी भी किसी भी अमानतदारों के खातों से छेड़छाड़ की जा सकती है। सभा में एजेंट के माध्यम से कोई भी कार्य नहीं लिया जा सकता लेकिन सचिव द्वारा एजेंटों को कमीशन के रूप में 25,67,835.00 रुपये दिया दर्शाया गया है जिसका सभा में कोई भी रिकॉर्ड नहीं है कि यह राशि कब और कितनी राशि जमा करवाने पर किसको दी गई। इसके अलावा सचिव द्वारा अपने परिवारजनों, कर्मचारियों व सदस्यों के जिम्मे बिना ब्याज के लगभग 36 लाख का आवंटन दर्शा कर राशि का पूर्ण रूप से दुरुपयोग किया है।
इस संदर्भ में सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं बिलासपुर रमेश चंद शर्मा ने बताया कि अंकेक्षण में लगभग 33 करोड़ का यह भारी भरकम भ्रष्टाचार सामने आया है, विभाग कार्यवाही कर रहा है लोगों की पाई पाई वापस की जाएगी। पैसे जमा न करवाने पर सचिव की संपत्ति की नीलामी करवा कर लोगों से न्याय किया जाएगा।

इनसेट...
सचिव ने पैसे जमा करवाने को मांगा है समय
उधर मामले की जांच कर रहे एसएचओ कोट कुलदीप सिंह ने बताया कि सचिव द्वारा अग्रिम जमानत ले रखी है और पैसे जमा करवाने के लिए समय मांगा है। 30 मई को मामले की सुनवाई है उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed