फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   खरोटा गांव का युवक पिछले दो सप्ताह से लापता

खरोटा गांव का युवक पिछले दो सप्ताह से लापता

Mon, 21 Jan 2019 10:54 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
खरोटा गांव का युवक पिछले दो सप्ताह से लापता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की पंचायत बलोह गांव खरोटा का एक युवक पिछले दो सप्ताह से लापता है। लापता युवक सुरेश कुमार (28) पुत्र बलवंत सिंह गांव खरोटा की पत्नी बबीता कुमारी व युवक के भाई राजेश कुमार ने पुलिस थाना तलाई में आठ जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है लेकिन उसका अभी तक कोई भी पता नहीं चला है।
पुलिस थाना तलाई में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 6 जनवरी को सायं बिना बताए ही घर से सुरेश कुमार चला गया जिसकी परिवार वालों ने गांव के अलावा अन्य कई जगहों पर भी तलाश की। जब वह नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस थाना तलाई को 8 जनवरी को दे दी।
विज्ञापन

लापता युवक के भाई राजेश कुमार ने बताया सुरेश कुमार एक महीने से कमर में दर्द की वजह से घर में ही रह रहा था। युवक की 2 वर्ष पहले ही शादी हुई है। लापता युवक मंडी किसी इंस्टीट्यूट में कुक का कार्य कर अपनी आजीविका चला रहा था लेकिन एक माह से घर पर ही था। इससे पहले चायल शिमला में प्राइवेट होटल में बतौर कुक आठ वर्ष कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुलिस उप अधीक्षक घुमारवीं राजेंद्र जस्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा लापता युवक की पत्नी व भाई ने पुलिस थाना तलाई में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस लापता युवक की तलाश कर रही है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed