फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गांधी मार्केट बिलासपुर में सड़कों पर सज गई दुकानें

गांधी मार्केट बिलासपुर में सड़कों पर सज गई दुकानें

Tue, 06 Nov 2018 08:24 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
गांधी मार्केट बिलासपुर में सड़कों पर सज गई दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। दिवाली को लेकर दुकानदारों के सामने गांधी मार्केट लोगों के लिए छोटी पड़ गई। दुकानदारों ने अपनी दुकानें इस कदर बीच रास्तों में सजा दी हैं, जैसे ही सार्वजनिक रास्तों पर भी उन्होंने कब्जा कर रखा है। जबकि अन्य कसर दोपहिया वाहन चालकों की तेज रफ्तारी ने पूरी कर दी है।
बिलासपुर की गांधी मार्केट में लोगों की भीड़ के बीच दोपहिया वाहन चालक किसी भी बड़े हादसे को अंजाम दे सकते हैं। युवा बाजार के बीच से इस कदर अपने दोपहिया वाहनों को गुजार रहे हैं, जैसे उन्हें कहीं जाने की जल्दी है। ऐसे में बाजार में खरीदारी करने आए बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं खतरे के साये में यहां से गुजरते हैं। इसके अलावा बीच सड़कों पर दुकानदारों ने भी दुकानें सजा दी हैं जिससे लोगों के चलने के लिए रास्ता और भी छोटा हो गया है। अगर कोई ग्राहक दुकानदारों के सामान के साथ टकरा जाए तो दुकानदार लोगों से बहसबाजी करना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

सोचने वाला विषय है कि पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से गांधी मार्केट के बीच दिवाली के त्योहार को देखते हुए वाहनों की आवाजाही बंद कर देनी चाहिए थी, लेकिन इस तरह का कोई भी कदम जिला प्रशासन की ओर से नहीं उठाया गया। न ही नगर परिषद की ओर से कोई भी इंस्पेक्टर बाजार में नहीं गया जिसने सड़कों पर सजा कर बैठे दुकानदारों को दुकानें हटाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय पूरे का पूरा बिलासपुर बाजार अर्थव्यवस्थाओं से भरा पड़ा है। बाजार में आए अजय, सपना, ईशान खान, रोहित, सुमित, चंपा का कहना है कि दिवाली त्योहार को देखते हुए बाजार से दोपहिया वाहन चालकों की आवाजाही बंद होनी चाहिए, इसके अलावा सड़कों पर सजा कर बैठे दुकानदारों को भी पीछे हटने के निर्देश देने चाहिए, लेकिन ऐसा न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed