फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   आधार नंबर पूछकर दो लोगों के खातों से उड़ाए 1.12 लाख

आधार नंबर पूछकर दो लोगों के खातों से उड़ाए 1.12 लाख

Sat, 19 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
आधार नंबर पूछकर दो लोगों के खातों से उड़ाए 1.12 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नयनादेवी ( बिलासपुर)।
जिला में एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर दो लोगों से करीब एक लाख 12 हजार की ठगी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं से आधार नंबर पूछकर इन ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। पहला मामला बिलासपुर सदर क्षेत्र का है। पहला मामला सदर थाना का है। पीड़ित शख्स ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी घर में थी तो उसे फोन आया कि एटीएम कार्ड ब्लॉक हो चुका है। इसे खोलने के लिए अपना आधार नंबर बताएं। जैसे ही महिला ने आधार नंबर बताया तो उनके खाते से 65 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं दूसरा मामला श्रीनयनादेवी क्षेत्र का है। यहां पर शिव कुमार नाम का शख्स ठगी का शिकार हुआ है। शिव कुमार मंदिर में रसोईए का काम करता है। शिव कुमार ने बताया कि जब वह अपने घर पर था तो उसे फोन आया कि उसका एटीएम ब्लॉक हो चुका है। शातिरों ने उसे एटीएम खोलने के लिए आधार नंबर बताने की बात की। उन्होंने कहा कि वह भारतीय स्टेट बैंक से बोल रहे हैं और जल्दी अपना आधार नंबर बताइए जैसे ही शिवकुमार ने आधार नंबर बताया तो उसके अकाउंट से 47000 हजार निकल गए। शिव कुमार ने बताया कि उसके अकाउंट में 47000 रुपये ही थे। शिव कुमार जब नयनादेवी स्टेट बैंक की शाखा में पहुंचा तो उसे पता चला कि वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुका है। इसके बाद उसने इस संदर्भ में श्री नयनादेवी चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। बैंक प्रबंधक सचिन कुमार ने बताया कि बार-बार बैंक जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी को भी अपना अकाउंट नंबर और आधार नंबर न बतएं। नयना देवी चौकी प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया किमामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed