{"_id":"59763e774f1c1b9c328b45ec","slug":"151500921463-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-ट्रक की टक्कर में नेशनल हाईवे डेढ़ घंटा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-ट्रक की टक्कर में नेशनल हाईवे डेढ़ घंटा जाम
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)।
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप पंजपीरी स्थान में ट्रक और सरकारी वोल्वो बस की टक्कर हो गई। इस वजह से हाईवे में करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इस वजह से सैलानियों सहित यात्रियों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। पुलिस ने दोनों वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज की छानबीन की जा रही थी। सोमवार शाम करीब 5 बजे स्वारघाट से दो किलोमीटर दूर पंजपीरी में एक तीखे मोड़ पर आमने सामने आ रहे ट्रक और वोल्वो में टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर से वोल्वो बस का शीशा टूट गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मगर इस वजह से हाईवे में लंबा जाम लग गया। मामले की सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क दुर्घटना के कारण शाम पांच बजे से लेकर साढ़े छह बजे तक पंजपीरी से लेकर स्वारघाट संतोषी माता मंदिर और दूसरी तरफ बिलासपुर की तरफ बनेर तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। वोल्वो बस मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी। जबकि ट्रक कीरतपुर से बिलासपुर जा रहा था। स्वारघाट थाना की पुलिस टीम ने करीब साढ़े छह बजे शाम यातायात बहाल कराया। स्वारघाट थाना पुलिस के प्रभारी राजेश पराशर ने बताया कि दोनों वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।