{"_id":"5ccc7c6bbdec22077654d8bf","slug":"141556905067-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जेठ पर लगाया दुराचार का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला ने जेठ पर लगाया दुराचार का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में एक महिला ने अपने जेठ पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने अपने जेठ पर आरोप लगाए हैं कि वह जबरन उसके कमरे में घुस गया और उससे दुराचार का प्रयास किया लेकिन महिला ने शोर में मचाकर अपने परिवार वालों को उठा दिया और उसको रंगे हाथ परिवार वालों के सामने खड़ा कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि महिला का जेठ मौके पर से फरार है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने कमरे में सोई हुई थी। उसके बाद कमरे में उसका जेठ आ गया और उसके साथ सो गया। महिला को जब अहसास हुआ कि कोई उसके साथ सोया हुआ है। जैसे ही महिला को इसका पता लगा तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद घर के सभी लोग जाग गए। वहीं मौके का लाभ उठा कर महिला का जेठ मौके पर से फरार हो गया है।
विज्ञापन
उधर, घुमारवीं डीएसपी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर जेठ के खिलाफ धारा 452 ए, 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।