{"_id":"5c9e56c6bdec22143e2c66ae","slug":"141553880774-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख की ठगी करने पर सदर थाना में मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस लाख की ठगी करने पर सदर थाना में मामला दर्ज
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दस लाख की ठगी करने पर सदर थाना में मामला दर्ज
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर में कारोबारी के साथ षड्यंत्र के तहत ठगी करने के मामले पर एफआईआर दर्ज की गई है। कारोबारी का आरोप था कि उन्होंने एक कंपनी के खाते में 10,28,551 लाख रुपये जमा करवाए थे लेकिन इसके बाद भी कंपनी ने उन्हें सामान नहीं भेजा। यही नहीं कारोबारी जब कंपनी के बताए गए पते पर पहुंचा तो वहां भी ताला लगा हुआ था जिस पर सदर पुलिस थाना में भादंसं की धारा 420,120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। खबर की पुष्टि एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी अनिल मल्होत्रा ने बताया कि उनके साथ एक मोबाइल कंपनी ने डिलरशिप देने के बारे टाइअप किया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने इस बारे मेें उनकी दुकान का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सभी शर्तों को पूरा करते हुए 10,28,551 लाख रुपये की राशि कंपनी के बताए गए खाते में जमा कर दी लेकिन इसके बाद भी कई दिनों तक मोबाइल फोन सहित अन्य सामान नहीं पहुंचा। यही नहीं बाद में कंपनी के प्रतिनिधियों ने फोन उठाना तक बंद कर दिए। जब वह कंपनी के बताए गए पते पर पहुंचे तो वहां भी ताले लगे हुए थे। जब कारोबारी को अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उन्होंने इस बारे में एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार को एक लिखित शिकायत दी थी जिस पर सदर थाना बिलासपुर ने छानबीन करके के बाद अब एफआईआर दर्ज कर ली है।
एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। उन्होंने दावा किया की आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
-