{"_id":"5b3b859a4f1c1b9d288b4628","slug":"141530627482-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किट हाउस में लगी आग, हजारों रुपये का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्किट हाउस में लगी आग, हजारों रुपये का नुकसान
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
fire in malviya nagar
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सर्किट हाउस बिलासपुर में बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होने से एक चैनल पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया है जिससे करीब 50 हजार की संपत्ति जल कर बर्बाद हो गई है। जबकि दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर 80 लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया है।
जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को सुबह फोन आया कि सर्किट हाउस में बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई है। जब दमकल विभाग के कर्मचारी वहां पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की कोर्ट परिसर के सर्किट हाउस के लिए बनाए गए बिजली के चैनल में आग लगी हुई थी। इस चैनल से सर्किट हाउस की सबसे नीचे वाली मंजिल में बिजली की सप्लाई की जाती थी लेकिन यहां पर शॉर्ट सर्किट हो जाने से पूरे के पूरे चैनल में आग लग गई।
अग्निशमन अधिकारियों की माने तो अगर समय रहते इस शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो आग पूरे सर्किट हाउस के अलावा साथ लगते कोर्ट को भी चपेट में ले सकती थी लेकिन उससे पहले दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। कुछ देर के लिए यहां पर अफरा-तफरी भी मच गई थी।
विज्ञापन
जिला अग्निशमन अधिकारी सुभाष चंद मिश्रा ने बताया कि सर्किट हाउस में आग लगने की सूचना आई थी, जिसके बाद दमकल टीम को मौके पर भेज दिया गया था। आग पर काबू पा लिया गया है। 50 हजार का नुकसान हुआ है और 80 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया है।