फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चोरों ने बैंक का स्ट्रांग रूम तोड़ने का किया प्रयास

चोरों ने बैंक का स्ट्रांग रूम तोड़ने का किया प्रयास

Mon, 13 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने बैंक का स्ट्रांग रूम तोड़ने का किया प्रयास
- फोटो : amarujala
घुमारवीं (बिलासपुर)। शहर के बीचों-बीच स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रविवार रात्रि चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर बैंक के पीछे की दीवार की खिड़की तोड़कर बैंक में घुसे, जहां से स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए। हालांकि स्ट्रांग रूम को तोड़ने में असफल रहे। बैंक में लगी पैसे जमा करने की मशीन को तोड़ दिया है। चारों ने कुछ नकदी पर भी हाथ साफ किया है। सीसीटीवी कैमरों में एक व्यक्ति की तस्वीर कैद हुई है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार रविवार रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बैंक के अंदर खिड़की का शीशा तोड़ कर प्रवेश किया। पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना वहां तैनात चौकीदार ने दी। वह बैंक पहुंचे और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। विवेक कुमार ने बताया कि चोरों ने कमरे का शीशा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और वहां पैसे जमा करवाने वाली मशीन को तोड़ा है। चोरों ने स्ट्रांग रूम को भी नुकसान पहुंचाया है। लेकिन स्ट्रांग रूम को तोड़ने में असफल रहे हैं। बैंक में रखा कुछ कैश, सामान और कंप्यूटर का मॉनिटर चोर अपने साथ ले गए हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई है। बीच बाजार में बैंक में सेंध लगने का मामला सामने के बाद पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। गौर रहे कि यह कोई पहला मामला नहीं है कि घुमारवीं शहर में इस प्रकार की वारदात हुई हो। इससे पहले भी चोर पुलिस थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकान से लाखों के मोबाइल चोरी करके ले गए थे।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। उन्होंने दावा कि चोर जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed